पोस्टर व वाद-विवाद से युवाओं में विकसित हुई तार्किक समझ

आदर्श महाविद्यालय में एसआईआर व स्वीप पर जागरूकता कार्यक्रम

कोरबा।जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एल.एन. कंवर के मार्गदर्शन में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेज़ी माध्यम आदर्श महाविद्यालय में 15 से 23 जनवरी तक एसआईआर एवं सीप विषय पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस दौरान वाद-विवाद प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी एवं लघु नाटक जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में मतदाता जागरूकता, लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ, तार्किक चिंतन, रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति कौशल का विकास करना रहा।

पोस्टर एवं लघु नाटक के माध्यम से एसआईआर-2026, मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं जागरूक नागरिक बनने का प्रभावशाली संदेश दिया गया। वहीं वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका एवं विभिन्न सामाजिक विषयों पर अपने विचार सशक्त रूप से प्रस्तुत किए।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एल.एन. कंवर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ युवाओं को जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाने में सहायक सिद्ध होती हैं। महाविद्यालय की प्रभारी डॉ. डेजी कुजूर ने भी विद्यार्थियों को ऐसे जागरूकता अभियानों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिताओं में भूमिका निर्मलकर, रोहन साहू एवं तानिया सिंह, मोहम्मद शामिन ज़ायेद तथा रोहन साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समन्वय महाविद्यालय की स्वीप नोडल अधिकारी एवं सहायक प्राध्यापक सुश्री दिव्या पटेल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में चांदनी कौशिल, आयुष पटेल का विशेष सहयोग रहा।

वहीं पूजा सिंह (सहायक प्राध्यापक), नुपीता सेन यादव (अतिथि व्याख्याता),शैलेश माहेश्वरी, मधु यादव (अर्थशास्त्र), आशिया खान, सुदीप्ता कुंडू, पूनम साहू, एस.के. निर्मलकर, श्रीमती कमला मानिकपुरी सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।