कोरबा। कोरबा जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंप हाउस परिसर में नाबालिग युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक दर्जन से अधिक कथित बदमाशों ने नाबालिग युवक के साथ पहले मारपीट की, जिसके बाद विवाद के दौरान चाकू से हमला कर दिया गया।
घटना को अंजाम देने के बाद सभी कथित आरोपी मौके से फरार हो गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
सीएसईबी चौकी पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस द्वारा घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















