कोरबा।स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, कोरबा में एमबीबीएस (2025 बैच) प्रथम वर्ष में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए व्हाइट कोट सेरेमनी एवं चरक शपथ समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को चिकित्सा आचार संहिता के प्रति प्रतिबद्ध रहने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. कमल किशोर सहारे एवं विशिष्ट अतिथि अस्पताल अधीक्षक डॉ. गोपाल कंवर रहे। इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉ. सहारे ने विद्यार्थियों को चरक एवं हिप्पोक्रेटिक शपथ दिलाते हुए कहा कि चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से मरीजों के प्रति संवेदनशीलता, ईमानदारी एवं निस्वार्थ सेवा भाव बनाए रखने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. गोपाल कंवर (प्राध्यापक, मेडिसिन) ने चरक शपथ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आचार्य चरक की शिक्षाएं चिकित्सकों को अनुशासन, गुरुजनों के प्रति सम्मान और कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा का मार्ग दिखाती हैं, जो एक आदर्श चिकित्सक बनने के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज कमेटी के सदस्य डॉ. दुर्गा शंकर पटेल,डॉ.सुमित ध्रुव,डॉ.अनमोल मिंज,डॉ.अनिल अग्रवाल,डॉ.आशुतोष थवाइत,डॉ.दिव्या चंद्र एवं डॉ.रीना नायक का विशेष योगदान रहा।
मंच संचालन द्वितीय वर्ष की छात्राओं समृद्धि जैन एवं सुनैना कुजूर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर डॉ.विनीता रावटे ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

