ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार, चालक मौके से फरार

कोरबा अंचल के टी.पी. नगर स्टेडियम रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार को एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक ट्रेलर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक बाल-बाल बच गया, जबकि उसे गंभीर चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद ट्रेलर चालक बाइक सवार को कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर ट्रेलर को रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद चालक ने वाहन की गति धीमी की।

वाहन रोकते ही ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेलर के पहिए के नीचे फंसी बाइक और घायल युवक को बाहर निकाला। घायल युवक पंपहाउस क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है, जिसे पैर में गंभीर चोट आई है। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग को अवगत कराया गया।