मां वैष्णो दरबार का 20वां प्रतिष्ठा महोत्सव 23 जनवरी को, बसंत पंचमी पर होंगे धार्मिक आयोजन

कोरबा। स्टेशन रोड नहरपारा स्थित मां वैष्णो दरबार की 20वीं वर्षगांठ का प्रतिष्ठा महोत्सव 23 जनवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

इस अवसर पर सुबह 9 बजे से माता का भव्य श्रृंगार एवं वैदिक अनुष्ठान प्रारंभ होंगे। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया है, जिसमें विभिन्न मानस मंडलियां सहभागिता करेंगी।

मंदिर प्रबंधन समिति ने बताया कि दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जो शाम तक चलेगा।

20वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में सहयोग देने के इच्छुक श्रद्धालु अनिल कांत अरोड़ा, सुदेश मिश्रा एवं प्रेम मदान से संपर्क कर सकते हैं।

अनिल कांत अरोड़ा ने जानकारी दी कि मंदिर की स्थापना के समय हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित ज्वालामुखी शक्तिपीठ से लाई गई पावन ज्योति यहां स्थापित की गई थी, जो पिछले 20 वर्षों से अखंड रूप से प्रज्वलित है।