डॉ. श्वेता शुक्ला को पीएचडी की उपाधि

कोरबा। स्वर्गीय प्यारेलाल कंवर शासकीय महाविद्यालय भैसमा के वाणिज्य विभाग में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत डॉ. श्वेता शुक्ला को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर से पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है।

डॉ. श्वेता शुक्ला ने अपने शोध कार्य में नाबार्ड प्रायोजित वाड़ी विकास परियोजना का जनजातीय परिवारों पर आर्थिक प्रभाव (कोरबा जिले के विशेष संदर्भ में) विषय पर गहन अध्ययन किया।

यह शोध कार्य उन्होंने अपनी शोध पर्यवेक्षक डॉ. पापिया चतुर्वेदी एवं सह-पर्यवेक्षक डॉ. एच.एल. अग्रवाल के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

डॉ. श्वेता की इस शैक्षणिक उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार, सहकर्मियों एवं विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। यह उपलब्धि क्षेत्र के उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए भी गौरव की बात मानी जा रही है।