कोरबा।,जिले के बाँकीमोंगरा थाना क्षेत्र में घरेलू चोरी के एक मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए नौकरानी और चोरी का सामान खरीदने वाले सोनार को गिरफ्तार किया है। बाँकी मुख्य मार्ग निवासी एक प्रार्थी ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर से लगातार नगद और जेवरात गायब हो रहे हैं।
संदेह होने पर प्रार्थी ने घर के भीतर गुप्त रूप से सीसीटीवी कैमरा लगाया, जिसमें घर पर काम करने वाली महिला नौकरानी चोरी करते हुए कैद हो गई। इसके बाद प्रार्थी ने पुलिस को मामले की सूचना दी। जांच में सामने आया कि अब तक घर से कुल 72 हजार 500 रुपए नगद तथा एक अंगूठी, कान के एक जोड़ी झुमका (टाप), एक जोड़ी पायल और बाजूबंद चोरी हो चुके थे।
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी महिला ने चोरी की बात स्वीकार करते हुए बताया कि उसने जेवरात एक सोनार को बेच दिए हैं, जो दुकान का संचालन करता है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला नौकरानी और सोनार दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 3,600 रुपए नगद, एक जोड़ी झुमका (टाप) और एक जोड़ी पायल बरामद कर जप्त की है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















