कोरबा। सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के पखवाड़े बीतते ही जिले में एक साथ चार अलग-अलग सड़क हादसों ने चार लोगों की जान ले ली। मृतकों में एक बुजुर्ग व्यवसायी, बाइक सवार और एक युवक शामिल हैं।
सेन्द्रीपाली (करतला): 65 वर्षीय जगदीश साहू को सामने से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मारी। अस्पताल पहुंचने पर उनकी मौत हो गई।
सोमवारी बाजार (दीपका): 36 वर्षीय रविशंकर धीवर को मालवाहक ऑटो (CG 12 BP 3391) ने टक्कर मार दी, मौके पर ही मौत।
बोकरामुड़ी (पसान): 35 वर्षीय समार सिंह को किसी अज्ञात वाहन ने ठोका, बाइक समेत गिरने से मौत हो गई।
सिंघिया बायपास (कटघोरा): ओवरब्रिज पर खड़े ट्रैक्टर से बाइक टकराई। 19 वर्षीय दिव्यांश श्रीवास की मौत, साथी नरेश गंभीर रूप से घायल।
पुलिस ने सभी मामलों में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लगातार हो रहे इन हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार, लापरवाही और सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने और हेलमेट-सीटबेल्ट का उपयोग करने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















