कोरबा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ विचार-विमर्श के बाद कोरबा जिले के सभी 15 ब्लॉकों में नए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। यह फैसला प्रदेश के 307 ब्लॉकों में बड़े पैमाने पर संगठनात्मक फेरबदल का हिस्सा है, जिसे एआईसीसी महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के हस्ताक्षर से 14 जनवरी 2026 को जारी किया गया।
एआईसीसी की अधिसूचना के अनुसार नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष इस प्रकार हैं:
दर्री-जमनीपाली: राजेन्द्र तिवारी
कुसमुण्डा: बसंत चंद्रा
बालको: एडी जोशी
कोरबा शहर: पालुराम साहु
बांकीमोंगरा: संजय आजाद
कोरबा ग्रामीण: अंजोर सिंह कंवर
पाली: सत्यनारायण पैकरा
पोड़ी-उपरोड़ा: भोला गोस्वामी
करतला: श्रवण राठिया
कटघोरा ग्रामीण: गोरेलाल यादव
कटघोरा शहर: असरफ मेमन
बरपाली: संतोष देवांगन
दीपका: दिलीप सिंह
हरदीबाजार: कुशल श्रीवास
पसान: जगतपाल अयाम
नियुक्ति के बाद पालुराम साहु, एडी जोशी, राजेन्द्र तिवारी और बसंत चंद्रा ने अपने पदाधिकारियों के साथ पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निवास पर जाकर मुलाकात की और आशीर्वाद लिया।
श्री अग्रवाल ने कहा कि इन नई नियुक्तियों से जिले में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया गया है।
यह कदम आगामी चुनावों की तैयारियों और जिला स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने की रणनीति के तहत उठाया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















