कोरबा।छत्तीसगढ़ केशरवानी वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए भटगांव में रविवार को हुए प्रतिष्ठापूर्ण और शांतिपूर्ण चुनाव में नीलेश गुप्ता विजयी घोषित हुए।
प्रदेश भर से पहुंचे पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लिया। कुल तीन प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था, जिसमें से एक ने नाम वापस ले लिया। अंतिम मुकाबला नीलेश गुप्ता और प्रदीप केशरवानी के बीच हुआ।
मतगणना के बाद नीलेश गुप्ता को 124 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी प्रदीप केशरवानी को 100 मत मिले। इस तरह 24 मतों के अंतर से नीलेश गुप्ता ने जीत हासिल की और समाज की कमान संभाली।
समाज के सदस्यों ने विजयी प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया। नीलेश गुप्ता ने जीत के बाद समाज को और अधिक एकजुट करने, युवाओं को जोड़ने और सामाजिक-शैक्षिक कार्यों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















