भजन-कीर्तन से गूंजा गांधी चौक: मकर संक्रांति पर साईं बाबा को छप्पन भोग, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

कोरबा।मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्री साईं बाबा सेवा समिति, गांधी चौक ने अपना स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम और भक्ति भाव से मनाया। गांधी चौक प्रांगण में साईं बाबा की भव्य पालकी विराजमान की गई, जहां सुबह से ही पूजा-अर्चना, गणपति वंदना और आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

इसके बाद बाबा को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया, जिसके बाद पूरा परिसर साईं बाबा और हनुमान जी के भजनों से गूंज उठा। महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन और सुन्दरकाण्ड पाठ ने भक्तों को गहरे भाव-विभोर कर दिया।

अंचल के प्रसिद्ध गायकों बसंत वैष्णव एंड ग्रुप, मो. अनीस, कृष्णा चौहान और संतोष साहू ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। एक से बढ़कर एक भजन सुनकर श्रद्धालु झूम उठे।

आयोजन के अंत में भोग प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त कतारबद्ध होकर बाबा का प्रसाद ग्रहण करते नजर आए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रजेश अग्रवाल, केशर सिंह राजपूत, खुशाल चौहान, सन्नी सिंह राजपूत, राजेश संतरा, अशोक मखवानी, नान्हे जायसवाल, अमोद सागर, सत्यम आनंद, निखिल चौहान, अखिल चौहान, संतोष दास, अंकित आदिले, देवेन्द्र दास महंत, व्योम राजपूत, सुनील मांझी, मयंक वैष्णव, नवीन, सोनू बरेठ, रवि चौहान, पंकज सोनी, गोलू चौहान सहित समिति के सभी सदस्यों, साईं भक्त महिलाओं-पुरुषों और युवाओं की विशेष भूमिका रही।