कोरबा। छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली कत्थक नृत्यांगना इशिता कश्यप ने रामनगरी अयोध्या में आयोजित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नृत्य-संगीत प्रतियोगिता “श्री रामार्चन” में प्रथम स्थान हासिल कर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है।
कृष्ण प्रिया कथक केंद्र, बीएचयू और अमावा राम मंदिर के संयुक्त तत्वाधान में श्री राम ऑडिटोरियम में आयोजित इस महोत्सव में इशिता ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अलग-अलग लय में 150 चक्कर लगाकर उन्होंने दर्शकों में आश्चर्य की लहर दौड़ा दी।
कार्यक्रम की निदेशक श्रीमती उपासना तिवारी रहीं, जबकि कत्थक के प्रसिद्ध आचार्य, पंकज कुमार झा (प्रबंधक, अमावा मंदिर), महंत साधनानंद (पीठाधीश्वर, सनकादिक आश्रम) और राम कथा संग्रहालय के निदेशक डॉ. संजीव जैसे गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
इशिता की यह उपलब्धि न केवल कोरबा बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















