कोरबा। दीपका क्षेत्र में शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में एक विद्यालय की शिक्षिका बाल-बाल बच गई। ऊर्जानगर स्थित विद्यालय में अध्यापन कार्य के बाद स्कूटी से घर लौट रही शिक्षिका रीना सिंह को आजाद चौक के पास एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिक्षिका पहिए के नीचे आने से बच गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने घायल शिक्षिका की तत्काल मदद की और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए एसईसीएल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। हादसे में उनके पैर में चोट आई है।
दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि शिक्षिका की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















