कोरबा)। नगर पालिक निगम कोरबा ने अपने कर्मचारियों में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई ‘फेस ऑफ द मंथ’ योजना के तहत जनवरी माह के लिए तीन कर्मचारियों का चयन किया है।
सहायक ग्रेड-3 हेमन्त कुमार गवेल, राजस्व उप निरीक्षक देवव्रत आदित्य तथा हेल्पर बिहारी लाल यादव को इस सम्मान से नवाजा गया है।
महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत और आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने इन कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए बधाई दी और उनके प्रति निष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहना व्यक्त की।
यह योजना करीब एक वर्ष पूर्व शुरू की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को प्रेरित करना और बेहतर कार्य प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन देना है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















