कोरबा।जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल के पिता एवं पूर्व जिला खाद्य अधिकारी सह अधिवक्ता कन्हैया लाल जायसवाल (लालूराम कॉलोनी) का 80 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।
दिवंगत कन्हैया लाल जायसवाल कटघोरा के पूर्व विधायक कृष्णालाल जायसवाल (कृष्णा गुरुजी) के भतीजे थे। वे कोरबा के मुख्य मार्ग पर स्थित प्रतिष्ठित व्यवसाय ‘मधुर ड्रेसेस’ के संचालक विसाहू जायसवाल एवं विशाल जायसवाल के बड़े भाई भी थे।
उनके पीछे पत्नी, पुत्र अजय जायसवाल, बजरंग जायसवाल, अमित जायसवाल, सुमित जायसवाल, पुत्रियां आभा जायसवाल एवं प्रतिभा जायसवाल सहित नाती-पोतों से भरा पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए।
उनके निधन की खबर से कोरबा नगर के नागरिकों, परिजनों, शुभचिंतकों के साथ ही उनके मूल निवास ग्राम भिलाईबाजार में भी गहरा शोक व्याप्त है।
जिनकी अंतिम यात्रा शनिवार, 10 जनवरी को दोपहर 3 बजे उनके निवास स्थान लालूराम कॉलोनी से मोती सागर पारा मुक्तिधाम के लिए प्रारंभ होगी।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति। 🙏
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















