कोरबा। बालको थाना क्षेत्र के तिलईडांड गांव में बुधवार को 12 फीट लंबे विशालकाय किंग कोबरा का सफल और साहसिक रेस्क्यू किया गया। यह जहरीला सांप बंद पड़े सेप्टिक टैंक में पिछले कुछ दिनों से फंसा था, जिससे गांव में दहशत का माहौल था।
सूचना पर वन विभाग के सहयोग से नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जितेंद्र सारथी के नेतृत्व में सिद्धांत जैन, राजू बर्मन, नागेश सोनी और अंजय देवांगन ने धैर्य व सावधानी से ऑपरेशन चलाया। टीम ने किंग कोबरा को सुरक्षित बाहर निकालकर थैले में बंद किया और जंगल में छोड़ दिया।
रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और टीम की सराहना की। स्थानीय लोग इसे ‘पहाड़ चित्ती’ कहकर देवतुल्य मानते हैं और इसे क्षेत्र की प्राकृतिक धरोहर बताते हुए संरक्षण की अपील कर रहे हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















