ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से युवा पत्रकार घायल, कंधे में लगी चोट

कोरबा। कटघोरा निवासी युवा पत्रकार शारदा पाल ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हुए सड़क हादसे में घायल हो गए। घटना मंगलवार दोपहर 3-4 बजे के बीच कटघोरा से छुरी जाते समय हुई।

जानकारी के अनुसार, सामने चल रहे ट्रैक्टर के चालक ने अचानक खतरनाक तरीके से वाहन मोड़ा, जिससे पीछे से आ रही शारदा पाल की मोटरसाइकिल ट्राली से टकरा गई।

हादसे में उनके कंधे पर गंभीर चोट आई। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। फिलहाल वे घर पर आराम कर रहे हैं।

हादसे की खबर फैलते ही शुभचिंतक उनके निवास पहुंचकर कुशलक्षेम पूछ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।