सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने संभाला प्रभार, अपराध नियंत्रण और सोशल पुलिसिंग को बताया प्राथमिकता

कोरबा। कोरबा जिले के नवनिुक्त सर्कल सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वे कवर्धा में डीएसपी आजाक/क्राइम के पद पर पदस्थ थे। इसके अलावा वे सुकमा में एसडीओपी तथा दल्लीराजहरा (बालोद) में भी एसडीओपी के रूप में कार्य कर चुके हैं।

प्रभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से चर्चा में सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने अनुविभागीय क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए अपराध नियंत्रण को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी बढ़ाई जाएगी। साथ ही थाना-चौकी स्तर पर आमजन को जोड़ने के लिए सोशल पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया जाएगा।

नए सीएसपी के पदभार संभालने से क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जागी है।