35 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना

कोरबा। जिले से 35 श्रद्धालुओं का एक दल सरकारी तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या धाम के दर्शन के लिए रवाना हुआ।

श्रद्धालुओं को नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने वरिष्ठ पार्षद अशोकचावलानी, हितानंद अग्रवाल,अपर आयुक्त विनय मिश्रा सहित अन्य पार्षदों की मौजूदगी में शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।

रवानगी के दौरान श्रद्धालुओं का तिलक कर स्वागत किया गया और उनकी सुखद व सुरक्षित यात्रा की कामना की गई।

इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य ममता यादव, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त बी.पी. त्रिवेदी, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर सहित अरविंद सिंह, दीनदयाल साहू, संजय भास्कर, संतोष यादव समेत कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

सरकारी योजना के तहत आयोजित इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।