कोरबा। जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र की खदान के लिए अधिग्रहित ग्राम खोडरी और पोड़ी के पुनर्वासित ग्रामों खम्हरिया तथा जटराज का निरीक्षण किया।
उन्होंने इन पुनर्वास ग्रामों को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने के निर्देश देते हुए सड़क, नाली और अन्य आवश्यक निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्राथमिकता के साथ समय पर पूरा करने को कहा।
कलेक्टर ने मौके पर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुनर्वासित परिवारों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वे नए स्थान पर बेहतर जीवन यापन कर सकें। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी।
इसके अलावा कलेक्टर श्री दुदावत ने सर्वमंगला से इमलीछापर तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने ग्राम भिलाईखुर्द तरदा में प्रस्तावित नवीन पुल के स्थल का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना, अपर निगम आयुक्त विनय मिश्रा तथा एसईसीएल के अधिकारी उपस्थित रहे।
यह निरीक्षण खदान प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास और आधारभूत संरचना विकास को गति प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

