कोरबा। कोरबा–कुसमुंडा मुख्य मार्ग पर दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। मार्ग पर पसरे अंधेरे और तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिनमें वाहनों को भारी नुकसान पहुंच रहा है, चालक व राहगीर घायल हो रहे हैं और कई बार लोगों की जान भी चली जा रही है।
बीती रात गेवरा रेलवे स्टेशन के सामने एक और गंभीर दुर्घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार सड़क पर खड़े एक ट्रेलर से इमलीछापर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे से टकराने वाले ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक केबिन में फंस गया।
हादसे के बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रेलर सड़क पर ही खड़ा रहा, जबकि सड़क पर खड़े दूसरे ट्रेलर का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग लंबे समय से घने अंधेरे में डूबा रहता है। कोयलांचल वासियों द्वारा कई बार स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक न तो नगर निगम और न ही एसईसीएल प्रबंधन ने कोई ठोस कदम उठाया है। इसके चलते इस मार्ग पर दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

