कोरबा। जिला पंचायत स्थाई वन समिति की सभापति सावित्री अजय कंवर ने कलेक्टर को पत्र लिखकर वन विभाग द्वारा कराए गए तालाब निर्माण में गड़बड़ी की जांच की मांग की है। साथ ही तालाब के स्थल चयन पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।
सभापति सावित्री कंवर ने बताया कि वन परिक्षेत्र कोरबा के अंतर्गत ग्राम नकटीखार बांसबाड़ी के पास कैंपा मद से वर्ष 2024-25 में तालाब का निर्माण कराया गया है, जिसकी स्वीकृत लागत 23 लाख 55 हजार 625 रुपये है। लेकिन यह तालाब पुराने नाले में बनाया गया है, जिसमें वास्तविक खर्च मुश्किल से 5 से 6 लाख रुपये ही हुआ होगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि वन परिक्षेत्र अधिकारी ने जानबूझकर ऐसे स्थान का चयन किया, जहां खनन और निर्माण कार्य में कम राशि खर्च हो। जबकि नाले के अलावा अन्य उपयुक्त स्थान भी उपलब्ध थे। यह सब वन विभाग के अधिकारियों और परिक्षेत्र अधिकारी की मिलीभगत से किया गया है।
सावित्री कंवर ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस प्रकरण से वन संरक्षण और सार्वजनिक धन के दुरुपयोग पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















