कोरबा। भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के मार्गदर्शन में खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 29 दिसंबर 2025 तक इंदौर में किया गया। इस प्रतियोगिता में कोरबा जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले और राज्य का नाम रोशन किया।
इंदौर में आयोजित इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश, तेलंगाना, दमन-दीव, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा सहित छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कोरबा जिले के सीएमए किक बॉक्सिंग एकेडमी की खिलाड़ी हर्षिता यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि लोकिता चौहान, नाफिया सिद्दीकी, श्रेया लक्ष्मी साहू एवं कर्रा तेजस्विनी ने कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया।
इसके अलावा दिव्या कर्ष, कृति शर्मा, मानसी यादव, नूतन तिवारी, सिद्धि सिंह सोनवानी, वी. संभवी, वी. ज्ञानवी, अंशिका चन्द्रा एवं माही जायसवाल ने भी विभिन्न वजन वर्गों में सराहनीय प्रदर्शन किया।
सभी विजयी खिलाड़ियों का चयन आगामी मार्च माह में चेन्नई में आयोजित होने वाली अस्मिता खेलो इंडिया राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक, कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक तारकेश मिश्रा तथा क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे। कलेक्टर से सौजन्य भेंट कर खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















