कोरबा। भारतीय खेल प्राधिकरण के निर्देश पर छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के प्रथम संस्करण में राज्य की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 6 से 8 जनवरी 2026 तक बिलासपुर और रायपुर में होगा। यह प्रतियोगिता 14 फरवरी 2026 से छत्तीसगढ़ में आयोजित की जाएगी।
यह महत्वाकांक्षी आयोजन अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। छत्तीसगढ़ राज्य टीम (महिला एवं पुरुष) के लिए एथलेटिक्स, तीरंदाजी, तैराकी, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, फुटबॉल और हॉकी खेलों में चयन किया जाएगा।
चयन ट्रायल का विवरण
बिलासपुर (स्व. बी.आर. यादव स्टेडियम)
एथलेटिक्स, तीरंदाजी एवं तैराकी – 7 जनवरी 2026, प्रातः 9 बजे से
वेटलिफ्टिंग – 6 जनवरी 2026, प्रातः 9 बजे से
रायपुर
कुश्ती – स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, 7 जनवरी, प्रातः 9 बजे से
फुटबॉल – स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, 7 एवं 8 जनवरी, प्रातः 9 बजे से
हॉकी – सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, 7 एवं 8 जनवरी, प्रातः 9 बजे से
पात्रता: केवल छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित जनजाति वर्ग के स्थायी निवासी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। आयु सीमा सभी के लिए खुली है। चयन ट्रायल में मूल अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा।
इच्छुक खिलाड़ी दिए गए बारकोड या ऑनलाइन लिंक https://nicforms.nic.in/enRhYmxINJk1N2M1ZDdiYmQ4NTIwMJYwMTAyMg== पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8871419609 पर संपर्क करें।
खेल विभाग ने सभी पात्र जनजातीय खिलाड़ियों से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















