कोरबा जिले के ग्राम बांधाखार में मां शाकंभरी देवी जयंती के पावन अवसर पर भव्य कलश यात्रा के साथ पूजा-अर्चना का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे और समाज के वरिष्ठजनों के साथ मां शाकंभरी देवी की पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर मातृशक्ति, ग्रामीणजन एवं क्षेत्रवासी उत्साह और भक्ति भाव के साथ शामिल हुए। पूरे गांव में श्रद्धा, आस्था और उल्लास का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों ने सनातन परंपराओं, सांस्कृतिक मूल्यों एवं सामाजिक एकता का संदेश देते हुए आयोजन को सफल बनाया। मां शाकंभरी देवी की कृपा से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक चेतना का संचार हुआ।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















