कोरबा। गौरव भारत सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में आयोजित भारत संस्कृति उत्सव के अंतर्गत ग्लोबल प्रतियोगिता एवं फेस्टिवल ऑफ इंडियन आर्ट एंड कल्चर में कोरबा की दो प्रतिभाशाली बालिकाओं ने अपनी कत्थक नृत्य की प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया और जिले का नाम रोशन किया।
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 26 से 31 दिसंबर तक चले इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में दुनिया भर से आए कलाकारों ने विभिन्न शास्त्रीय कला रूपों में हिस्सा लिया।
कत्थक (बालकृष्ण एकल) श्रेणी में ध्रुविका शर्मा ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि समृद्धि शर्मा को उनकी प्रतिभा के लिए विशेष ‘फ्यूचर टैलेंट अवार्ड’ से नवाजा गया।
दोनों बहनें केंद्रीय विद्यालय की छात्राएं हैं और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तबला वादक एवं नृत्य गुरु पंडित मोरध्वज वैष्णव से कत्थक नृत्य का प्रशिक्षण ले रही हैं। उनकी इस सफलता के पीछे माता सुचिता शर्मा और पिता प्रदीप शर्मा का निरंतर प्रोत्साहन व मार्गदर्शन भी अहम रहा है।
इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे कोरबा जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। ये होनहार बालिकाएं छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















