कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की सेंट्रल वर्कशॉप कोरबा ने तकनीकी क्षमता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन एवं निदेशक (तकनीकी संचालन) फ्रेकलिन जय कुमार के कुशल मार्गदर्शन में पहली बार 3.3 केवी एचटी इंडक्शन मोटर का सफलतापूर्वक लोड टेस्ट किया गया।
इस उपलब्धि से पूर्व सेंट्रल वर्कशॉप कोरबा के महाप्रबंधक गिरेन्द्र कुमार द्विवेदी को आवश्यक तकनीकी निर्देश प्रदान किए गए थे। उनके नेतृत्व में केंद्रीय कर्मशाला कोरबा के ईएलआरपी शॉप में एक विशेष तकनीकी टीम का गठन किया गया। भविष्य में इस लोड टेस्ट फैसिलिटी को और सुदृढ़ बनाने के लिए एसईसीएल की विभिन्न परियोजनाओं से उपलब्ध उपकरणों को एकत्रित कर, उनकी मरम्मत के पश्चात उपयोग में लाने की योजना तैयार की गई है।
इस कार्य के अंतर्गत महाप्रबंधक (ईएंडएम) एचओडी बिलासपुर कान्त दास एवं महाप्रबंधक कोरबा राजेश कुमार गुप्ता के सहयोग से 3.3 केवी फेल्ड ट्रांसफार्मर एवं चिरीमिरी क्षेत्र से फील्ड स्विच सेंट्रल वर्कशॉप कोरबा लाए गए।
महाप्रबंधक अशोक कुमार,भटगांव एरिया के महाप्रबंधक डी.एम. बोवड़े एवं स्टाफ ऑफिसर अजय कुमार के सहयोग से डीओएल स्टार्टर को माइनर रिपेयर कर पूर्ण रूप से तैयार किया गया।
डीओएल स्टार्टर को पूर्णतः सुरक्षित एवं कार्यशील बनाने में शिवानी माइंस के सब एरिया इंजीनियर अविनाश तथा इलेक्ट्रिकल फोरमैन शचीन्द्र पाल सिंह का विशेष योगदान रहा।
इस सफल परीक्षण से सेंट्रल वर्कशॉप कोरबा की तकनीकी दक्षता में वृद्धि हुई है, जिससे भविष्य में एसईसीएल को समय और लागत दोनों की बचत होगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















