कोरबा। छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद, जो छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त एक अशासकीय एवं गैर-राजनीतिक संगठन है तथा आदिवासी समाज का मातृ संगठन माना जाता है, अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती मना रहा है। इस उपलक्ष्य में 29 जनवरी 2026 को रायपुर में भव्य रजत जयंती स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में वर्ष 2026 के लिए छह बिंदुओं पर केंद्रित छह सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। रजत जयंती की तैयारियां प्रदेशव्यापी चल रही हैं, जिसमें सभी जिलों में संगठन विस्तार और नई कमेटियों के गठन का अभियान शामिल है।
इसी क्रम में कोरबा जिला कमेटी के लिए नई नियुक्तियां घोषित की गई हैं। वीरसाय धनवार को जिला अध्यक्ष, सरोज कंवर को जिला कमेटी महिला प्रभाग की प्रभारी तथा गोवर्धन सिंह कंवर को युवा/छात्र प्रभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह जानकारी प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष के.आर. शाह, नव प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र पैकरा, ओमप्रकाश प्रधान (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) तथा कार्यवाहक जिला अध्यक्ष के.आर. राज सहित अन्य प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों ने दी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















