कोरबा। कैबिनेट मंत्री एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने शनिवार को मिनीमाता कॉलेज के पीछे स्थित “अंजोर” भवन का विधिवत लोकार्पण किया और भवन की चाबी गौमुखी सेवा धाम के पदाधिकारियों को सौंप दी। इस अवसर पर उन्होंने भवन के अतिरिक्त विकास और विस्तार के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि वनवासी जनजातीय समाज के बच्चों की शिक्षा, युवाओं के कौशल विकास, महिलाओं के स्वावलंबन एवं सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि “अंजोर” भवन वनवासी बच्चों को बेहतर शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगा, जहां रहकर बच्चे अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि गौमुखी सेवा धाम देवपहरी आज केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि जनजातीय समाज के बच्चों की शिक्षा और जागरूकता की एक मिसाल बन चुका है। “अंजोर” भवन के माध्यम से समाज के जरूरतमंद बच्चों और युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय यह भवन किराये पर कुछ लोगों द्वारा संचालित किया जा रहा था। नगर निगम में भाजपा की सरकार बनने के बाद भवन से कब्जा हटवाकर उसका मरम्मत कार्य कराया गया। उन्होंने कहा कि आज यह बड़े गर्व और प्रसन्नता का विषय है कि इस भवन को जनसेवा के कार्यों के लिए गौमुखी सेवा धाम को सौंपा जा रहा है।
कार्यक्रम में विभाग सह संचालक किशोर बुटोलिया, विभाग संघचालक सत्येंद्र दुबे, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, गौमुखी सेवा धाम के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, सचिव योगेश जैन,जिला संघचालक डॉ. विशाल उपाध्याय, जिला कार्यवाह कैलाश नाहक,विद्या भारती मध्य क्षेत्र के उपाध्यक्ष जुडावन सिंह ठाकुर,पार्षद अशोक चावलानी,नरेंद्र देवांगन, लक्ष्मण श्रीवास,धनकुमारी गर्ग, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, महामंत्री अजय विश्वकर्मा, रुक्मणी नायर सहित बड़ी संख्या में विशिष्टजन उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















