कोरबा।कोरबा जिले में स्थित बिजलीघरों से होने वाले वायु प्रदूषण के समाधान को लेकर इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रीसिपिटेटर पर आधारित नवाचार विज्ञान मॉडल तैयार करने वाली छात्रा सृष्टिकांत को राज्यपाल रामेन डेका द्वारा सम्मानित किया गया।
प्रयास आवासीय विद्यालय, डिंगापुर की कक्षा 11वीं की छात्रा सृष्टिकांत ने बिलासपुर के स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव–2025 में नवाचार विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में सहभागिता की। प्रतियोगिता के दौरान छात्रा ने निर्णायकों के प्रश्नों का तर्कसंगत एवं प्रभावी उत्तर देकर उन्हें संतुष्ट किया।
छात्रा सृष्टि ने बताया कि कोरबा जिले में बिजलीघरों से जहां एक ओर ऊर्जा और रोशनी मिलती है, वहीं दूसरी ओर वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या के रूप में सामने आता है। इसी समस्या के समाधान हेतु वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाते हुए उसने यह मॉडल तैयार किया है, जिससे प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में प्रभावी उपाय सुझाए जा सकते हैं।
छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं जिलेवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















