कोरबा।नववर्ष के शुभ अवसर पर जैन समाज द्वारा दिगंबर जैन मंदिर में विविध धार्मिक एवं भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 31 दिसंबर की रात्रि बेला में जैन होजी एवं जैन भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें समाजजनों ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से भाग लिया।
रात्रि 10 बजे से प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का भक्तामर पाठ किया गया। रात्रि 12 बजे जिनेंद्र भगवान की महाआरती संपन्न हुई। इसके पश्चात नववर्ष के प्रथम दिवस प्रातः 7:30 बजे से जिनेंद्र भगवान का श्रीजी अभिषेक, शांतिधारा, भव्य पूजन एवं शांति विधान आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न मुनियों की चरण पादुका की पूजा कर नववर्ष के लिए मंगलकामनाएं की गईं। समाज की ओर से बताया गया कि सामूहिक पादप्रक्षालन, भव्य पूजन एवं आरती का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के पश्चात समाज के सदस्यों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं तथा ईश्वर से कामना की कि आने वाला वर्ष सभी के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए।
कार्यक्रम में समिति के वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश जैन, वीरेंद्र नारद, डॉ. प्रदीप जैन, दिनेश जैन, शांत कुमार जैन, तरुण नायक, आशीष जैन सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















