कोरबा। 3 अरब 33 करोड़ 33 लाख राम नाम लेखन महायज्ञ का एक महत्वपूर्ण सोपान सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है। राम नाम लेखन पुस्तिकाओं को अयोध्या पहुंचाने का कार्य 12 जनवरी को किया जाएगा। तब तक दशहरा मैदान में रामधुन पुस्तिका की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और सुंदरकांड पाठ निरंतर जारी रहेगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों की मातृशक्ति भी भजन-कीर्तन में सक्रिय रूप से जुटी हुई है। आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए विस्तृत योजना तैयार की गई है और बड़ी संख्या में लोगों को विभिन्न उत्तरदायित्व सौंपे गए हैं।
आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि 12 जनवरी को एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें 500 बाइकों पर सवार युवा राम नाम लेखन पुस्तिकाओं के साथ अयोध्या के लिए रवाना होंगे। इस कार्यक्रम में शहरवासियों से व्यापक सहयोग और भागीदारी की अपील की गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















