कोरबा। हरदी बाजार क्षेत्र के एक गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर से लौटते समय एनसीएच (नेशनल कोलफील्ड हॉस्पिटल) में तैनात डॉ. अर्पण विश्वास पर कुछ उपद्रवी तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में डॉक्टर को गंभीर चोटें आई हैं।
हमले की इस घटना के विरोध में एनसीएच के डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और अधिकारियों की एसोसिएशन ने काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया। साथ ही, प्रभावी कार्रवाई की मांग को लेकर सीजीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
मामले में दीपका थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी एल एंड आर विभाग के अधिकारी शिखर सिंह चौहान के साथ इसी तरह की मारपीट की घटना हो चुकी है, लेकिन जिम्मेदारों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई।
इन लगातार घटनाओं से अधिकारियों और स्टाफ में दहशत का माहौल है, जिससे वे असुरक्षा की भावना के साथ काम करने को मजबूर हैं।
प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने स्पष्ट कहा कि वे अपनी सुरक्षा, सम्मान और कार्यस्थल पर सुरक्षित माहौल की मांग को लेकर गंभीर हैं। प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















