कोरबा। डीएड एवं बीएड संघ के अभ्यर्थियों ने प्रदेश में सहायक शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। युवक कांग्रेस ने अभ्यर्थियों की मांगों को न्यायोचित बताते हुए उनका समर्थन किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
युवक कांग्रेस कोरबा शहर जिला अध्यक्ष राकेश पंकज ने बताया कि प्रदेश भर में सहायक शिक्षकों के लगभग 2300 रिक्त पदों को भरने की घोषणा के बावजूद भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। इस संबंध में बिलासपुर उच्च न्यायालय ने 26 सितंबर 2025 को आदेश जारी कर दो महीने के अंदर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए थे, लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी भर्ती शुरू नहीं हुई। इससे निराश अभ्यर्थी अब सड़कों पर उतर आए हैं।
युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन अपर कलेक्टर कौशल प्रसाद तेंदुलकर को सौंपा। इसमें न्यायालय के आदेश का शीघ्र पालन करने और रिक्त पदों पर डीएड-बीएड अभ्यर्थियों को अवसर देने की मांग की गई।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव लक्ष्मीकांत कंवर, प्रदेश सचिव विक्कु कुकरेजा, विधानसभा अध्यक्ष रहमान खान, जिला महामंत्री भरत मिश्रा, विवेक मिश्रा, मधुसुदन दास, बालेन्द्र सिंह, कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष सुनील निर्मलकर, दर्री ब्लॉक अध्यक्ष हरीश भारती, नितेश यादव, चंटु महाराज, बबलु भारना, कमल किशोर चंद्रा, धनंजय राठौर, विमल चौहान सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे इंतजार के बाद भी भर्ती नहीं होने से उनकी आयु सीमा समाप्त होने की कगार पर है, इसलिए सरकार को तत्काल कदम उठाना चाहिए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















