कोसाबाड़ी जोन के 9 वार्डों को मिली 5.23 करोड़ की सौगात: मंत्री देवांगन व महापौर राजपूत ने किया 22 विकास कार्यों का भूमिपूजन

कोरबा। नगर पालिका निगम कोरबा के कोसाबाड़ी जोन के अंतर्गत आने वाले वार्ड संख्या 19, 20, 22, 23, 24, 25, 35, 36 एवं 37 में 5 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से 22 नए विकास कार्यों का शुभारंभ हुआ।

आर्य शिशु मंदिर बुधवारी और सतनाम नगर रिसदी में अलग-अलग आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रमों में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने मुख्य अतिथि के रूप में तथा महापौर संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में इन कार्यों का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, पूर्व सभापति एवं वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित कई वार्ड पार्षद और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सरकार वादे नहीं सिर्फ पूरे करती है।

कोरबा के विकास के लिए पिछले दो वर्षों में 800 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य स्वीकृत हुए हैं और सभी 67 वार्डों में बिना भेदभाव के समान विकास हो रहा है।

महापौर संजूदेवी राजपूत ने कहा कि कोरबा के विकास में धन की कोई कमी नहीं है और शहर की सभी जरूरतें पूरी की जा रही हैं।

कार्यक्रम में सभापति नूतन सिंह ठाकुर, अशोक चावलानी, नरेन्द्र देवांगन, अजयकुमार गोंड़, ममता यादव, पंकज देवांगन, प्रताप सिंह कंवर, मुकुंद सिंह कंवर, राकेश वर्मा, भाजपा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, स्वाती कश्यप, प्रीति चौहान, श्रीधर द्विवेदी सहित निगम अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।