कोरबा। नववर्ष 2026 के मद्देनज़र जिले में शांति व्यवस्था और सड़क सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया। दिसंबर माह में विशेष रूप से अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों को निशाना बनाते हुए जिले के विभिन्न चौक-चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर सघन वाहन जांच की गई।
अभियान के दौरान पुलिस दलों ने ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की, जिनमें अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाए गए थे। इन साइलेंसरों से न केवल अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण फैलता है, बल्कि यह यातायात नियमों का भी खुला उल्लंघन है। पुलिस ने दिसंबर महीने में कुल 19 वाहनों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान काटे और उनके साइलेंसर जब्त किए।
कोरबा पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं और यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें।
साथ ही आम नागरिकों से भी आग्रह किया गया है कि यदि कहीं अवैध रूप से मॉडिफाइड या अत्यधिक शोर करने वाले वाहन दिखाई दें, तो इसकी सूचना नजदीकी थाना या ट्रैफिक हेल्पलाइन पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

