Blog
हसदेव महाआरती से गूंजा सर्वमंगला घाट, बीएसएनएल एसडीओ ने की सराहना
कोरबा।चैत्र पूर्णिमा एवं श्री हनुमान प्राकट्योत्सव के अवसर पर नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा सर्वमंगला घाट में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। दिनभर चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा घाट परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
कार्यक्रम में शिव शंकर अग्रवाल, बीएसएनएल के एसडीओ जय नारायण देवांगन, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार मिश्रा, पार्षद ईश्वर पटेल और रामकुमार साहू यजमान के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जय नारायण देवांगन ने नमामि हसदेव समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हसदेव नदी के संरक्षण और जनजागरूकता के लिए इस प्रकार के आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि समय के साथ लोग नदियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने लगे हैं।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का 108 बार पाठ किया। अंत में सर्वमंगला घाट पर भव्य हसदेव महाआरती का आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर भोजराम देवांगन (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ), श्रेष्ठ सिंह ठाकुर, रणधीर पाण्डेय, यशवंत कुमार मिश्रा, रवि शंकर मिश्रा, प्रकाश सिंह चाहल, संजय पाण्डेय, भारत तिवारी, मनीष मैत्री, सत्यम शिवम शुक्ला, विजय नायक, लक्ष्मण गुप्ता, आशीष श्रीवास्तव, कमलकांत द्विवेदी, राकेश मिश्रा, विजेन्द्र चौहान, संतोष पाल, मानसिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















