जांजगीर -चांपा। नवयुवक धीवर समाज भोजपुर के तत्वावधान में गुहा निषाद राज की जयंती पर चाम्पा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सोमवार 23 मार्च को सुबह 10 बजे भोजपुर से बाजे-गाजे और आकर्षक झांकियों के साथ शुरू हुई यह शोभायात्रा पूरे नगर का भ्रमण कर भोजपुर कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुई।
शोभायात्रा की शुरुआत धीवर समाज महासभा बिलासपुर के संभाग अध्यक्ष देवव्रत भीष्म, महासचिव वेदप्रकाश धीवर, पूर्व संरक्षक बलिराम लहिमोर और समाज सेवी अशोक जलतारे द्वारा भगवान श्रीरामचंद्र एवं श्री गुहा निषाद राज की तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई।
शोभायात्रा भोजपुर के अक्षय धीवर घर के समीप से प्रारंभ होकर लिंक रोड अंडर ब्रिज, थाना चौक, मोदी चौक, सदर बाजार, समलेश्वरी मंदिर, कदम चौक होते हुए भोजपुर कार्यक्रम स्थल पहुंची।
शोभायात्रा में राम दरबार की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें प्रभु श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता एवं गुहा निषाद राज जी नाव पर विराजमान थे। साथ ही दिव्य हनुमान एवं महर्षि कालू बाबा धीवर जी भी झांकी में शामिल थे। झांकी को आकर्षक फूलों एवं भगवा झंडे से सजाया गया था। धार्मिक गीतों और जयकारों के साथ शोभायात्रा ने नगर का भ्रमण किया।

नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी रामा क्लॉथ स्टोर्स एवं लठारे ट्रेडर्स ने शोभायात्रा में शामिल भक्तों के लिए कोल्ड्रिंक्स एवं पेयजल की व्यवस्था की, जिसकी सभी ने सराहना की।
शोभायात्रा के बाद नवयुवक धीवर समाज भोजपुर द्वारा अतिथियों का स्वागत चंदन तिलक, फूल माला, श्रीफल एवं शाल से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यास कश्यप (विधायक जांजगीर-चाम्पा) और बालेश्वर साहू (विधायक जैजैपुर) तथा राजेश अग्रवाल (जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमिटी जांजगीर-चाम्पा) उपस्थित रहे।
अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में संभागीय धीवर समाज महासभा अध्यक्ष देवव्रत भीष्म (संजू), महासचिव वेदप्रकाश धीवर, कोषाध्यक्ष महावीर धीवर, जनपद पंचायत नवागढ़ सभापति अखिलेश भीष्म,सरपंच अवरीद गीता श्याम धीवर, सरपंच बिनौरी कमोद धीवर, अशोक जलतारे, चंदन धीवर, पार्षद ईश्वर देवांगन, अशोक देवांगन, पवन साहू, मंगलदास महंत, पूर्व पार्षद नागेन्द्र गुप्ता, डुग्गु प्रधान आदि उपस्थित रहे।
भोजपुर के नवयुवकों द्वारा प्रत्येक अतिथि का स्वागत दाम्पत्य जोड़ों ने किया, जो चर्चा का विषय रहा।
विधायक व्यास कश्यप ने धीवर समाज के इतिहास को याद दिलाते हुए कहा कि यह समाज प्रभु श्री राम के बाल सखा अनन्य भक्त गुहा निषाद राज का वंशज है। विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि धीवर समाज प्रभु श्री राम के पदचिन्हों पर चलने वाला आदर्श समाज है।
कार्यक्रम को राजेश अग्रवाल, देवव्रत भीष्म, बलिराम लहिमोर, चैतराम धीवर एवं अशोक जलतारे ने भी संबोधित किया। सभी अतिथियों ने आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार जताया और समाज के विकास में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
अंत में महासभा की ओर से नवयुवक धीवर समाज भोजपुर को धीवर समाज के आराध्य देवी-देवताओं की फ्रेम फोटो भेंट की गई।
शोभायात्रा एवं कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोग रामलाल धीवर,प्रकाश धीवर,बिशेश्वर धीवर, मनीष भीष्म, संतोष धीवर,शिव धीवर,शिवकुमार धीवर,राजेश धीवर,कोमल जलतारे,रामबनबास धीवर,अक्षय धीवर,कृष्ण कुमार धीवर, शांतिलाल धीवर,मनभावन धीवर,श्यामलाल धीवर, मिथिलेश धीवर,राजू धीवर,अनिल धीवर, टीकाराम धीवर, मोहित धीवर, बलिराम धीवर, मनीष धीवर, बाबूल धीवर, कौशल धीवर, सेवक धीवर सहित भारी संख्या में समाज के माता-बहन, युवा और बच्चे उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















