कोरबा। स्वर्णिम धरोहर लता फाउंडेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की गायन प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के युवा प्रतिभाशाली कलाकार भव्य देवांगन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है।
यह प्रतियोगिता नया रायपुर के श्री सत्य साईं सौभाग्यं ऑडिटोरियम में आयोजित हुई, जिसमें देश भर से लगभग 400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले के बाद सेमीफाइनल के लिए 40 और फाइनल के लिए 20 प्रतिभागियों का चयन किया गया। भव्य देवांगन ने अपने मधुर गायन से निर्णायकों को प्रभावित कर प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें पार्श्व गायिका एवं गजल गायिका मिताली सिंह, प्रसिद्ध संगीत अरेंजर अमर हल्दीपुर और पार्श्व गायिका जयश्री शिवराम ने पुरस्कृत किया।
निर्णायकों ने भव्य की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त है और उनकी आवाज ईश्वर प्रदत्त है। वे आगे चलकर बहुत नाम कमाएंगे।
केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, एनटीपीसी कोरबा के छात्र भव्य देवांगन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता एवं गुरु अशोक देवांगन तथा बड़े भाई आकर्षण देवांगन को दिया।
उन्होंने अपने सभी गुरुओं का आभार व्यक्त किया।
ऑडिटोरियम में खचाखच भरे दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से भव्य का उत्साहवर्धन किया।
यह प्रतियोगिता लता मंगेशकर की संगीतमय विरासत को संरक्षित करने और नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















