आईटीआई करतला और कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 22 व 23 दिसंबर को, सुजुकी मोटर्स में 440 पदों पर भर्ती

कोरबा।जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 22 दिसंबर को आईटीआई करतला एवं 23 दिसंबर को आईटीआई रामपुर, कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से सुजुकी मोटर्स (कैरियर ट्री), गुजरात द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी।

प्लेसमेंट कैंप में अप्रेंटिशीप एवं एफ.टी.सी. के कुल 440 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन के लिए अभ्यर्थी का आईटीआई उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल अहमदाबाद (गुजरात) रहेगा।

नियोजक द्वारा निर्धारित वेतनमान 20,000 रुपये से 25,000 रुपये प्रतिमाह रहेगा। प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए आवेदकों का रोजगार पंजीयन होना आवश्यक है तथा ई-रोजगार पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/ पर इच्छित पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा।

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित आईटीआई में उपस्थित होकर अपने योग्यता अनुसार रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कोरबा के दूरभाष क्रमांक 07752-222069 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही रोजगार कार्यालय के टेलीग्राम ग्रुप से जुड़कर भी अपडेट प्राप्त किए जा सकते हैं।