कोरबा जिले को मिली अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर की सौगात, संचालन हेतु 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

कोरबा। जिले के कटघोरा में एक अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर के संचालन की स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान की गई है। यह केंद्र महिलाओं को एक ही स्थान पर सहायता, परामर्श एवं संरक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किया जा रहा है।

सखी वन स्टॉप सेंटर के संचालन के लिए पात्र आवेदकों से 31 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक आवेदक विभाग की वेबसाइट https:// sakhionestop.e-bharti.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कोरबा कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।