कोरबा। कूर्मि क्षत्रिय समाज के 15वें प्रांतीय अधिवेशन सह 24वें कूर्मि संझा कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। यह भव्य आयोजन 20 एवं 21 दिसंबर 2025 (शनिवार एवं रविवार) को सक्ति के दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम, बुधवारी बाजार में होने वाला है।
इस संबंध में आज 18 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को दोपहर 3 बजे चन्द्रनाहू (चन्द्रा) सामाजिक भवन, पोड़ी बहार, कोरबा में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई है। बैठक में सरगुजा जिला भाजपा संगठन प्रभारी एवं कूर्मि संझा आयोजन समिति के कार्यक्रम संयोजक कृष्णकांत चन्द्रा का कोरबा आगमन हो रहा है।
चन्द्रनाहू (चन्द्रा) समाज छत्तीसगढ़ के संयुक्त सचिव मनमोहन चन्द्रा ने सभी कूर्मि क्षत्रिय समाज के वरिष्ठजन, बंधुगण, माताओं एवं बहनों को इस बैठक में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने का आह्वान किया है।
यह आयोजन समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक उत्थान को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















