कोरबा, 01 दिसंबर। “अवरोधों को पार करना : एड्स प्रतिक्रिया को बदलना” थीम के साथ विश्व एड्स दिवस पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में मेडिकल कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा शहरी-ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मुख्य कार्यक्रम में जिला टीबी नियंत्रण अधिकारी डॉ. सी.के. सिंह, डॉ. बी.आर. रात्रे तथा जिला नोडल अधिकारी (एड्स) डॉ. रविकांत राठौर ने संयुक्त रूप से एड्स जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में भी जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों तक एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश पहुँच सके।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज एवं नर्सिंग कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राएँ, चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टाफ, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

