डीएसपीएम में दो वरिष्ठ अधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

कोरबा। डीएसपीएम प्लांट में शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में दो वरिष्ठ अधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। मुख्य रसायनज्ञ (संचा एवं संधा) जितेन्द्र सिंह तथा अधीक्षण अभियंता (बॉयलर) महेश चंद्र सोनी के लंबे सेवाकाल और उत्कृष्ट कार्यों को याद करते हुए अधिकारियों ने उनके योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अभियंता संजीव कंसल ने की, जबकि अति. मुख्य अभियंता राजा बाबू कोसरे, राजेश्वरी रावत, एल.एन. सूर्यवंशी, समीर देशपांडे एवं चिकित्सकीय सलाहकार डॉ. एस.सी. खरे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

सेवानिवृत्त अधिकारियों को पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति पत्र एवं कलाई घड़ी भेंटकर सम्मानित किया गया।

उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि दोनों अधिकारी अपनी कार्यकुशलता, निष्ठा और व्यवहारिक नेतृत्व के लिए सदैव याद किए जाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन अधीक्षण अभियंता देवी शंकर राय द्वारा किया गया।