एसईसीएल स्थापना दिवस पर दीपका क्षेत्र के सीजीएम संजय मिश्रा बने ‘बेस्ट एरिया जनरल मैनेजर’

कोरबा। दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर दीपका क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक संजय मिश्रा को कंपनी का सर्वोच्च ‘बेस्ट एरिया जनरल मैनेजर अवार्ड’ प्रदान किया गया।

यह सम्मान उन्हें बेहतरीन उत्पादन, सुरक्षा मानकों और श्रमिक कल्याण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया।

कार्यक्रम में इंटक श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों ने श्री मिश्रा को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी तथा शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर दीपका क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष जीत सिंह, क्षेत्रीय सचिव विनोद कुमार यादव,कार्यवाहक अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार स्वर्णकार, सहसचिव वाय.के. द्विवेदी, परियोजना सचिव संतोष कुमार पटेल तथा पूर्व कोषाध्यक्ष भारत लाल साहू आदि उपस्थित रहे।