CGBSE ने 2026 की परीक्षाओं की समय-सारणी जारी: 20 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

रायपुर । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CGBSE) ने मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 की समय-सारणी घोषित कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार हायर सेकण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा 20 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 तक आयोजित होगी। परीक्षाएं प्रत्येक दिन प्रातः 9 बजे से 12.15 बजे तक संचालित की जाएंगी।

हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 21 फरवरी 2026 से 13 मार्च 2026 तक चलेगी। वहीं शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) की परीक्षाएं 20 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई हैं।

मण्डल ने बताया कि विस्तृत समय-सारणी विद्यार्थियों के लिए मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विद्यार्थी www.cgbse.nic.in पर जाकर संपूर्ण कार्यक्रम देख सकते हैं।