कोरबा-हरदीबाजार। हरदी बाजार थाना क्षेत्र के रेकी चौराहे पर स्थित खुशबू जनरल स्टोर्स में मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान का ताला और शटर तोड़कर अंदर घुसे और नकदी सहित कीमती सामान पार कर दिया।
दुकान मालिक दीनबंधु पटेल ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो टूटा ताला और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। चोर करीब 25,000 रुपये नकद के साथ अन्य सामान ले उड़े।
सूचना मिलते ही हरदी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भादसं की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल जांच और चोरों की तलाश जारी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















