कोरबा। छुरी मुख्य सड़क पर निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। गिट्टी से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार निर्माणाधीन सड़क पर ट्रक अचानक अनबैलेंस हो गया और जोरदार धमाके के साथ पलट गया। हादसे के बाद ट्रक का केबिन बुरी तरह जाम हो गया था। स्थानीय लोगों की तत्परता से दरवाजा तोड़कर ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उसे मामूली चोटें आई हैं, लेकिन किसी प्रकार की गंभीर जनहानि नहीं हुई।
सड़क किनारे स्थित एक घर के सामने ट्रक का डाला गिरने से परिवार में दहशत फैल गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए इस मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















