कोरबा ।हरदीबाजार क्षेत्र में अंबेडकर चौक के पास एक तेज रफ्तार वेन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बाइक सवार अनूप महरा (29 वर्ष) का बायां पैर टूट गया। अनूप मूल रूप से अनूपपुर (मध्यप्रदेश) का निवासी है और हरदीबाजार में अपने मामा के यहां आया हुआ था।
घटना सोमवार शाम की है। अनूप चौक के पास से गुजर रहा था, तभी सामने से आ रही वैन ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद बाइक वैन के आगे के हिस्से में फंसकर दब गई। अनूप का बायां पैर दोनों वाहनों के बीच दबने से गंभीर रूप से चोटिल हो गया और फ्रैक्चर हो गया।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अनूप को वाहनों के बीच से निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर वैन चालक की तलाश शुरू कर दी। हादसे के बाद कुछ देर तक चौक पर यातायात बाधित रहा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















