कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र के तुलसीनगर में आदतन बदमाश शैफ खान उर्फ दीनू खान की दबंगई चरम पर पहुंच गई है। इलाके की बालिकाएं और बच्चे उसके आतंक से सहमे हुए हैं।
आरोप है कि शैफ खान चाकू दिखाकर बालिकाओं से लगातार अश्लील हरकतें करता आ रहा है। जुलाई में एक बालिका के साथ छेड़छाड़ की शिकायत के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता से उसका हौसला और बढ़ गया।
ताजा वारदात में शैफ खान ने चाकू की नोक पर कई बालिकाओं से फिर अश्लील व्यवहार किया। एक पीड़िता की शिकायत मिलने पर RSS के पूर्व प्रचारक 75 वर्षीय अमरजीत सिंह मामले की पड़ताल करने पहुंचे। बदमाश को समझाने-बुझाने के दौरान शैफ खान ने अचानक पत्थर उठाया और अमरजीत सिंह के सिर पर दे मारा, जिससे उनका सिर फट गया। हमलावर मौके से फरार हो गया।
घायल अमरजीत सिंह को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की खबर फैलते ही हिंदू संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और पुलिस की लापरवाही के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
पीड़ित बालिकाओं ने पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी व्यथा सुनाई और महीनों से जारी उत्पीड़न का विस्तार से जिक्र किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की।
मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक व थाना प्रभारी एमबी पटेल मौजूद रहे। टीआई पटेल ने आश्वासन दिया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए कई टीमें सक्रिय हैं और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















